{"_id":"5ead8c5b8ebc3e906a218fc8","slug":"four-youth-gang-raped-with-teenager-who-went-to-farm-with-sister-sultanpur-news-lko5199361108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के साथ खेत गई किशोरी के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के साथ खेत गई किशोरी के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन पूर्व बहन के साथ खेत गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। बहन के साथ हो रही दरिंदगी की सूचना छोटी बहन ने परिवारीजनों को दी थी। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने दुराचार में शामिल चारों आरोपियों की जमकर पिटाई की थी।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी तरफ पिटाई से घायल युवकों की तहरीर पर पीड़िता के परिवारीजनों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी पिछले बृहस्पतिवार की शाम को अपनी छोटी बहन के साथ खेत गई थी। रास्ते में गांव के ही चार लोग उसे जबरन उठाकर एक कमरे में ले गए, जहां चारों ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
घटना के वक्त मौजूद किशोरी की बहन ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी थी। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने चारों आरोपियों की लाठी-डंडे से पिटाई की थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरी तरफ घायल युवकों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के परिवारीजनों के खिलाफ भी एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।