{"_id":"2c671b470147d801c3fb71b8c42daab9","slug":"four-thousand-women-took-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार महिलाओं की हुई पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार महिलाओं की हुई पॉलिसी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के आह्वान और सांसद के पत्र पर सक्रिय हुए भाजपाइयों ने चार हजार गरीब महिलाओं को राखी के उपहार के रूप में सुरक्षा बीमा योजना की पॉलिसी दी है। पॉलिसी पत्र देने के लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों में कैंप लगाए जा रहे हैं। अभी कार्यक्रम आगे तक चलाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों ने गरीब महिलाओं की सुरक्षा बीमा योजना की पॉलिसी करानी शुरू कर दी है। भाजपाइयों ने अभी तक करीब चार हजार गरीब महिलाओं को राखी के उपहार के रूप में सुरक्षा बीमा योजना की पॉलिसी कैंप लगाकर दी है।
विज्ञापन
लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि सुशील त्रिपाठी ने भदैंया और लंभुआ में कैंप लगाकर 2200 महिलाओं को उपहार स्वरूप बीमा पॉलिसी दी। सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि डॉ. आरए वर्मा ने सात सौ गरीब महिलाओं को कैंप लगाकर बीमा की पॉलिसी दी है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मंत्री रामचंद्र मिश्र ने छह सौ महिलाओं को तो अन्य पदाधिकारियों ने करीब पांच सौ बीमा पालिसी महिलाओं को दी है। जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी के मुताबिक अभी कार्यक्रम आगे भी चलेगा। अधिक से अधिक गरीब महिलाओें को सुरक्षा बीमा योजना की पॉलिसी दी जाएगी।
लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के झौव्वारा गांव निवासी शिवमूर्ति देवी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को सुशील त्रिपाठी ने पॉलिसी का पत्र दिया। इसी गांव की दौलती देवी व बीना देवी का कहना है कि गांव में सुशील त्रिपाठी ने कैंप लगवाया था। इसके पहले कुछ भाजपा के लोग आए थे और नाम व पता पूछकर गए थे। बताया था कि बीमा होगा। शुक्रवार को गांव में कई महिलाओं को कागज मिला। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया गया।
लंभुआ सांसद प्रतिनिधि सुशील त्रिपाठी ने बताया कि लंभुआ व भदैंया में शुक्रवार को कैंप लगाकर गरीब महिलाओं का बीमा कराया गया है। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में 21 हजार गरीब महिलाओं का बीमा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि डॉ. आरए वर्मा ने बताया कि अभी तक सात सौ गरीब महिलाओं को कैंप लगाकर बामी पॉलिसी दी गई है। विधानसभा क्षेत्र के और गरीब महिलाओं को पॉलिसी दी जाएगी।