फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   four suspend

नियम विरुद्ध नियुक्ति के मामले में दो खंड शिक्षा अधिकारी समेत चार निलंबित

Fri, 26 Jul 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
four suspend
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर सहायक शिक्षा निदेशक रवींद्र सिंह द्वितीय ने जिले में तैनात रहे दो खंड शिक्षा अधिकारियों समेत चार को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मियों पर नियम विरुद्ध नियुक्तियों में शामिल रहने का आरोप है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच चल रही है। इसी मामले में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव व शिव कुमार मौर्य नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

पंकज यादव संजय गांधी स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरैंता काली खुर्द दोस्तपुर में बतौर कंट्रोलर नियुक्त थे। वहीं शिव कुमार मौर्य नियुक्ति प्रक्रिया में विभागीय पर्यवेेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए थे। वर्तमान में दोनों खंड शिक्षा अधिकारी गैर जनपदों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों पर कौस्तुभ कुमार सिंह के मित्र संजय कुमार शर्मा को संजय गांधी स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरैंता काली खुर्द दोस्तपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर चयन करने का उत्तरदायी माना गया है।
साथ ही सूर्यलाल श्रीवास्तव एवं बीएसए के स्टेनो जय प्रकाश तिवारी पर भी निलंबन की गाज गिरी है। एडी बेसिक रवींद्र सिंह द्वितीय ने बीएसए को पत्र भेजकर दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों का वर्तमान तैनाती स्थल, विकास खंड के नाम जनपद सहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

दर्ज हो सकती है प्राथमिकी
फर्जी नियुक्ति प्रकरण में शासन से हो रही जांच के मामले में जल्द ही कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों व कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है। प्राथमिकी दर्ज होने वाले कर्मियों में एक रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी का नाम भी सामने आ रहा है। शासन से हो रही कार्रवाइयों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed