{"_id":"6a513c8fd83c3d301b0539c4","slug":"four-promoted-beos-and-an-accounts-officer-were-felicitated-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160223-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पदोन्नत पाए चार बीईओ व एक लेखाधिकारी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पदोन्नत पाए चार बीईओ व एक लेखाधिकारी हुए सम्मानित
Sat, 11 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और एक सहायक वित्त लेखाधिकारी को पदोन्नति मिलने पर शुक्रवार को सम्मानित किया गया। डायट परिसर में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने की।
पदोन्नत पाए चारों बीईओ को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट का पद और पीईएस रैंक मिली है। इनमें धनपतगंज बीईओ अरविंद कुमार यादव, दूबेपुर बीईओ राम तीरथ वर्मा, जयसिंहपुर बीईओ सुधीर सिंह व लंभुआ बीईओ अजय सिंह शामिल हैं, जबकि सहायक वित्त लेखाधिकारी नरेंद्र पाल सिंह अपने मूल विभाग में लौट रहे हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, संतोष सिंह, राहुल तिवारी, आवेश विक्रम सिंह, उपेंद्र सिंह, अविनाश यादव, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।