फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four months later Varun Gandhi came in the parliamentary constituency

चार माह बाद ससंदीय क्षेत्र आए वरुण गांधी

Thu, 11 May 2017 11:03 PM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Thu, 11 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four months later Varun Gandhi came in the parliamentary constituency
बल्दीराय के बीही निदूरा गांव में अग्नि पीड़ितों से मुलाकात करते सांसद वरुण गांधी। - फोटो : अमर उजाला
करीब चार माह के बाद भाजपा सांसद वरुण गांधी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। बताते चलें कि इससे पहले वह 27 दिसंबर 2016 को यहां आए थे। उनके क्षेत्र में न आने से आजिज कुछ लोगों ने विगत 5 मई को नगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी को लेकर तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन


सांसद ने बल्दीराय के बीही निदूरा गांव पहुंचकर अग्निपीड़ितों का दर्द बांटा। सांसद ने आग में अपना सब कुछ गवां चुके 52 परिवारों में प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई 15 लाख 92 हजार रुपये आर्थिक सहायता बांटी। आवास, हैंडपंप के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।    
विज्ञापन


करीब चार माह के बाद अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद वरुण गांधी बृहस्पतिवार को अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में सबसे पहले बल्दीराय बीही निदूरा गांव पहुंचे। उन्होंने आग से जले मकानों का जायजा लेने के साथ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से अग्निपीड़ितों को उपलब्ध कराई गई सहायता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वे सुख में भले न पहुंचे लेकिन दुख में जरूर पहुंचेंगे। इसके बाद सांसद पिछले दिनों दुर्घटना में दिवगंत पत्रकार राजुल निगम के घर पहुंचे। पत्रकार को श्रद्घांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित पत्नी, दोनों बच्चे व अन्य सदस्यों से मुलाकात की। सांसद ने पत्रकार की पत्नी को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी।


इसके बाद सांसद ने खरसोमा, निहाएं, पीढ़ी, मुइलीतिवारीपुर, बगियागांव, हमजाबाद, दियरा, अन्नपूर्णानगर में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गांव का नाम रंडौली से अन्नपूर्णानगर होने पर कहा कि ग्रामीणों की लड़ाई में मैंने भी साथ दिया और गांव का नाम बदल गया। कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं जानीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed