फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four Kumbh special trains will run between Ayodhya-Prayagraj from today

Sultanpur News: आज से अयोध्या-प्रयागराज के बीच चलेंगी चार कुंभ स्पेशल ट्रेनें

Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four Kumbh special trains will run between Ayodhya-Prayagraj from today
सुल्तानपुर। प्रयागराज संगम में महाकुंभ मेले को लेकर शुक्रवार से रेलवे चार कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें अयोध्या से प्रयाग व फाफामऊ जंक्शन के बीच फेरा लगाएंगी। बृहस्पतिवार को स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार से फाफामऊ जंक्शन से सुबह 11:15 बजे पहली स्पेशल ट्रेन चलेगी। सुल्तानपुर स्टेशन पर ठहराव करते हुए दोपहर 02:45 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। प्रयाग जंक्शन से अयोध्या कैंट के लिए दूसरी स्पेशल ट्रेन रात्रि 08:30 पर चलेगी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए रात्रि 11:55 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचेगी। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 6:15 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी तक किया जाएगा। सभी स्पेशल ट्रेनों में 22 कोच के रैक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कई शहरों को प्रयागराज से जोड़ेगी रिंग रेल सेवा
प्रयाग जंक्शन से शुक्रवार को ही अयोध्या कैंट-लखनऊ-रायबरेली-ऊंचाहार होते हुए प्रयाग जंक्शन के लिए रिंग रेल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रयाग जंक्शन से सुबह 05:35 बजे चलेगी। फाफामऊ स्टेशन पर 05:49, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर 7:10 व सुल्तानपुर स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 8:15 बजे पहुुंचेगी। अयोध्या कैंट स्टेशन पर 10:10 बजे यह ट्रेन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन रुदौली स्टेशन पर 11:29 बजे पहुंचेगी। बाराबंकी स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज 12:46 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से मल्हौर स्टेशन पर दोपहर 01:29 बजे ट्रेन पहुंचेगी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 02:10 बजे पहुुंचेगी। वहां से बछरावां स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय दोपहर 04:09 बजे रहेगा। रायबरेली स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 05:14 बजे पहुंचेगी। अमेठी स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज 06:35 बजे होगा। वहां से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ यह ट्रेन शाम 07:33 बजे पहुंचेगी। प्रतापगढ़ से यह ट्रेन फाफामऊ रात्रि 09:16 बजे पहुंचेगी। वहां से प्रयाग स्टेशन पर यह ट्रेन रात्रि 09:30 बजे यात्रा समाप्त करेगी।


शिफ्टवार लगाई गईं बसें
परिवहन निगम की ओर से सुल्तानपुर से प्रयागराज व अयोध्या जाने के लिए शिफ्टवार बसों की व्यवस्था की गई है। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि 10-10 बसों को शिफ्टवार दोनों दिशाओं में चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को यात्रियों की संख्या बुधवार की तुलना में कम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed