{"_id":"6684663a1de6cf6e82020a54","slug":"four-feeders-lost-electricity-for-seven-and-a-half-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-115376-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साढ़े सात घंटे गुल रही चार फीडरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साढ़े सात घंटे गुल रही चार फीडरों की बिजली
Wed, 03 Jul 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुरदूबेपुर। शहर से सटे ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र के चार फीडरों का संचालन तकनीकी खामी के चलते मंगलवार को घंटों ठप रहा। इससे नगर के कई मोहल्लों व दूबेपुर ब्लाॅक क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली दिनभर गुल रही। हजारों उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।
पयागीपुर स्थित ट्रांसपोर्टनगर पावर हाउस की हाईटेंशन इनकमिंग लाइन (प्रथम) की ट्रॉली में रविवार की रात आग लग गई थी, जिसकी तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। आग लगने की वजह से इनकमिंग ब्रेकर की ट्रॉली का एक स्पाउट क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी वजह से सुबह करीब नौ बजे एक नंबर इनकमिंग फेल हो गई। नारायनपुर, कांशीराम, अहिमाने व प्लाई फैक्टरी फीडरों से आपूर्ति वाले इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं का दबाव बढ़ा तो अधिशासी अभियंता पवन कुमार, उपखंड अधिकारी विश्वजीत कुमार, अवर अभियंता परीक्षण खंड कैलाश यादव मौके पर पहुंच गए।
अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि खामी दुरुस्त कर शाम 4.30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। इस दौरान तकरीबन साढ़े सात घंटे तक पयागीपुर, लक्ष्मणपुर, अहिमाने, गोराबारिक, अमहट, दूबेपुर, कांशीराम आवासीय कालोनी, दादूपुर, तुराबखानी, तमेहड़ी, दिखौली व छरौली के हजारों उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
अनुरक्षण कार्य के चलते एक घंटे बंद रहे चार उपकेंद्र
सुल्तानपुर। पयागीपुर स्थित पारेषण उपकेंद्र के यार्ड में मंगलवार दोपहर एक बजे से अनुरक्षण कार्य किया जा रहा था। इसके चलते डाकखाना, दरियापुर, ट्रांसपोर्टनगर व पकड़ी उपकेंद्र ठप रहे। इन उपकेंद्रों की सप्लाई ठप होने से करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई। एक्सईएन पारेषण रवि कुमार ने बताया कि पारेषण उपकेंद्र के यॉर्ड में उपकरणों को नमी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ कोटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसके चलते चार उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप थी। दोपहर दो बजे आपूर्ति चालू कर दी गई।
आज चार घंटे बंद रहेगी लोलेपुर की बिजली
भदैंया (सुल्तानपुर)। करीब एक पखवाड़े से लोलेपूर उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने व केबल बक्सा जलने से आठ बार आपूर्ति बाधित हुई थी। इसके चलते बुधवार को लोलेपुर जाने वाली पावर लाइन को ठीक करने व विद्युत संबंधित कार्य किया जाएगा। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान ट्री कटिंग व अन्य कार्य किए जाएंगे। जेई रविशंकर मौर्य ने बताया कि केएनआई, पांचोपीरन, विनोबापुरी, कस्बा, रतनपुर, भुलकी, छतौना, पखरौली व सोनबरसा फीडर पर चार घंटे आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत कटौती व लो वोल्टेज से बढ़ी दिक्कत
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। असरोगा उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही रही है। दिन-रात मिलाकर आठ से 10 घंटे की कटौती की जा रही है। बंधुआकलां के फजल रिजवी और दयाराम ने कहा कि दिन की बिजली का वोल्टेज तो ठीक रहता है। शाम होेते ही लो-वोल्टेज की समस्या शुरू हो जाती है, जो पूरी रात बनी रहती है। इस संबंध में असरोगा उपकेंद्र के एसडीओ प्रशांत शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि शाम हो लोड बढ़ जाता है। इसी वजह से लो-वोल्टेज की समस्या आती है। इस समस्या के निवारण के लिए काम चल रहा है।