{"_id":"5ed9202a8ebc3e909726ad4c","slug":"four-corona-patient-sultanpur-news-lko5244688139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे समेत चार मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे समेत चार मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में मां-बेटे समेत चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। लखनऊ से रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चारों मरीजों को कोविड केयर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। नए मरीजों में तीन दिल्ली व एक मुंबई से आया है।
सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार लखनऊ से देर शाम आई 94 सैंपलों की जांच में चार नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के खनुहट गांव निवासी एक युवक है। युवक दिल्ली से श्रमिक ट्रेन से लखनऊ व लखनऊ से 31 मई को जिले में पहुंचा था।
दिल्ली से 28 मई को निजी कार से घर पहुंचे करौंदीकलां विकासखंड के समौली गांव निवासी मां-बेटे पॉजिटिव पाए गए हैं। 29 मई को मुंबई से वाराणसी होते हुए श्रमिक ट्रेन से पहुंचे पीपीकमैचा के कोइरीपुर निवासी एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। देर शाम चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड केयर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने गांव पहुंचने वाले मरीजों के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। चार नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है। इसके साथ ही केएनआईटी के कोविड केयर सेंटर में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें सुल्तानपुर के दो व अमेठी के तीन मरीज हैं। इन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही एक भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।