फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four accused of gang rape of teenage girl arrested, sent to jail

Sultanpur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Mon, 10 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four accused of gang rape of teenage girl arrested, sent to jail
सुल्तानपुर। शहर के एक मोहल्ले से 20 जनवरी को किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे चारों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में 20 जनवरी की रात एक किशोरी के मोहल्ले के आरोपी मिशान व उसके साथी रंगबाज, साहिल और अज्जू ने पीड़िता को उसके घर के पास से अगवा कर लिया। कार में बिठाकर आरोपी पीड़िता को एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। 23 जनवरी को लखनऊ नारी निकेतन से पीड़िता की मां को फोन आया कि उनकी बेटी वहां पर है। परिवार के लोग जब बेटी को लेने पहुंचे, तब उन्हें पूरी घटना का पता चला।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की हुई। छह फरवरी को एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में आरोपियों के केस दर्ज किया गया। रविवार को कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed