फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   four accused including former MLA surrendered in gangster act

पूर्व विधायक सोनू समेत चार आरोपियों ने गैंगेस्टर एक्ट में किया सरेंडर

Tue, 13 Jul 2021 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
four accused including former MLA surrendered in gangster act
सुल्तानपुर। गैंगेस्टर एक्ट के मामले में आरोपित इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू समेत चार आरोपियों ने मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने पूर्व विधायक समेत चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

धनपतगंज थाने के मायंग गांव निवासी इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, दीपक सिंह उर्फ बब्लू सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ अंशू सिंह व दिखौरा निवासी विजय यादव के खिलाफ एसआई सीताराम यादव ने 28 अप्रैल को धनपतगंज थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसी मामले में पुलिस के गिरफ्तारी के बढ़ रहे दबाव के बीच मंगलवार को पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, उनके समर्थक दीपक सिंह उर्फ बब्लू सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ अंशू सिंह व विजय यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने पूर्व विधायक समेत चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। पूर्व विधायक के कोर्ट में सरेंडर करने के दौरान उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की अर्जी पर सुनवाई 20 को
सुल्तानपुर। एससी/एसटी एक्ट के मामले में कोर्ट से जमानत पर चल रहे इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू की जमानत निरस्त करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की ओर से अर्जी दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने पूर्व विधायक को अपना पक्ष रखने के लिए उनकी आपत्ति मांगी है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed