{"_id":"6792945a2c5a62c6ac0617f3","slug":"former-sp-mla-did-not-come-despite-arrest-warrant-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126109-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गिरफ्तारी वारंट के बावजूद नहीं आए पूर्व सपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गिरफ्तारी वारंट के बावजूद नहीं आए पूर्व सपा विधायक
Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय बृहस्पतिवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई चार फरवरी की तिथि तय की है।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रहे बीडीओ संदीप सिंह ने लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय व उनके कई समर्थकों के खिलाफ फरवरी 2022 में कोतवाली देहात थाने व लंभुआ कोतवाली में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
बीते 15 जनवरी को बयान दर्ज कराने नहीं आने पर कोर्ट ने पूर्व विधायक संतोष पांडेय और उनके समर्थक मो. नईम, आलोक, तैयब, कयूम, इरफान, जाफर, रामेश व आकाश के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था और सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तिथि तय की थी। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक व अन्य आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।