फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Former minister's PRO and five others acquitted

Sultanpur News: पूर्व मंत्री के पीआरओ व पांच अन्य बरी

Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Former minister's PRO and five others acquitted
सुल्तानपुर। चर्चित मनगू हत्याकांड के मामले में सोमवार को एडीजे चतुर्थ त्रिभुवन नाथ पासवान ने पूर्व मंत्री के पीआरओ व कांग्रेस नेता और पांच अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। कोर्ट में अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश नहीं कर पाया है।
विज्ञापन



कूरेभार थाना क्षेत्र के दहलवा धर्मदासपुर गांव का मनगू हसन 22 अक्तूबर 2009 को इसी थाने के नंदापुर सरायगोकुल गांव में भैंस चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। उसकी पिटाई करने का आरोप ग्रामीणों पर लगा था। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन



पुलिस ने मनगू की पत्नी शबाना की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। इसमें पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी के पीआरओ रहे कांग्रेस नेता कृपाशंकर तिवारी, उनके भाई प्रभाकर तिवारी, पुत्र राजीव उर्फ राजू और गांव के राम अधार व त्रिलोकीनाथ को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शबाना ने आरोप लगाया था कि उनके पति की लाठी-डंडे से पिटाई की गई थी जिससे उनकी मौत हो गई। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश नौ गवाहों से बचाव पक्ष के अधिवक्ता केशरी प्रसाद त्रिपाठी ने जिरह की। जिरह में सात गवाह पक्षद्रोही हो गए थे। इससे अभियोजन पक्ष कोर्ट में केस साबित नहीं कर पाया। सोमवार को कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी करने का फैसला सुनाया।



राजनीतिक रंजिश में दर्ज कराया गया था केस
पूर्व मंत्री के पीआरओ व कांग्रेस नेता कृपा शंकर तिवारी ने बरी होने के बाद कहा कि उन्हें कोर्ट से न्याय मिलने का भरोसा था। उनका कहना है कि राजनीतिक रंजिश में फर्जी केस दर्ज कराया गया था। उनका आरोप है कि मनगू की मौत पुलिस की पिटाई से हुई थी।



कुड़वार के पूर्व एसओ पर लगा था पिटाई का आरोप
भैंस चोरी करने के आरोप में पकड़े गए मनगू को कुड़वार थाने ले जाया गया था। उस समय कुड़वार थाने में तैनात रहे एसओ मोहम्मद मुस्तकीम चौहान पर मनगू की पिटाई करने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत केस में आरोपी बनाए कृपा शंकर तिवारी ने हाईकोर्ट से लेकर अन्य उच्चाधिकारियों से की थी। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई सीबीसीआईडी जांच में एसओ को क्लीनचिट मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed