{"_id":"661197be344b15c52308bb74","slug":"former-bsp-mla-presented-second-witness-in-defense-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-111981-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बसपा के पूर्व विधायक ने बचाव में पेश किया दूसरा गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बसपा के पूर्व विधायक ने बचाव में पेश किया दूसरा गवाह
Sun, 07 Apr 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पैमाइश करने गए लेखपाल को धमकाने के मामले में आरोपी बसपा के पूर्व विधायक सफदर रजा ने अपने बचाव में शनिवार को दूसरा गवाह पेश किया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तिथि नियत की है।चांदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक सफदर रजा के खिलाफ लेखपाल विजय कुमार सिंह ने 19 सितंबर 2014 को धम्मौर थाने में केस दर्ज कराया था। लेखपाल ने आरोप लगाया था कि धम्मौर थाने के भाईं गांव में पैमाइश करने जाने पर मना करते हुए पूर्व विधायक सफदर रजा ने उन्हें धमकाया था।
शनिवार को पूर्व विधायक ने अपने बचाव में दूसरे गवाह भाईं गांव के मो. असलम को कोर्ट में पेश किया। गवाह ने पूर्व विधायक को निर्दोष बताया है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार को पूर्व विधायक ने अपने बचाव में दूसरे गवाह भाईं गांव के मो. असलम को कोर्ट में पेश किया। गवाह ने पूर्व विधायक को निर्दोष बताया है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन