{"_id":"62055a9503ee7f5b00171f7b","slug":"forgery-sultanpur-news-lko617277132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर बैठे बच्चे को झांसा देकर 10 लाख के जेवरात लेकर उचक्के फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर बैठे बच्चे को झांसा देकर 10 लाख के जेवरात लेकर उचक्के फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दुकान पर बैठे बच्चे को झांसा देकर दो उचक्कों ने 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने पीड़ित सराफ की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
लंभुआ के सर्वोदय चौराहे के समीप सुनील बरनवाल का एक ही भवन में आवास व सराफा दुकान है। बुधवार को सुनील भोजन के लिए घर गए थे। दुकान पर उनका बेटा सृजन बैठा था। दोपहर करीब दो बजे दुकान पर दो व्यक्ति मास्क लगाए हुए पहुंचे। उन्होंने सृजन से जेवरात दिखाने को कहा। पहले तो सृजन ने पिता के आने तक इंतजार करने को कहा। इस बीच उचक्कों ने उसे तिजोरी खोलने के लिए प्रेरित किया। सृजन ने तिजोरी खोल दिया। इस पर उचक्कों ने दो-तीन बार में गहने के छोटे-छोटे पैकेट निकाल लिए और फरार हो गए।
देर शाम जब किसी ग्राहक के आने पर सुनील बरनवाल ने तिजोरी खोली तो सामान नदारद देख चौंक गए। इस पर दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई। सराफा कारोबारी सुनील बरनवाल ने बताया कि चोरी गए जेवरात सोने के थे, जिनका वजन करीब दो सौ ग्राम था। बाजार में इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये होगी। प्रभारी निरीक्षक नर्वदेश्वर तिवारी ने बताया कि केस दर्ज करके घटना की छानबीन की जा रही है।