{"_id":"eccbe4410695183a8345306be8af9cd5","slug":"forge-report-sent-to-dfo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम ने डीएफओ को भेजी फर्जी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम ने डीएफओ को भेजी फर्जी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की नर्सरी में मेडिकल कचरा फेंकने के मामले में कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है। नर्सिंग होम संचालकों को बचाने के लिए जांच टीम ने डीएफओ को फर्जी रिपोर्ट भेज दी है। अमर उजाला ने सोमवार को वन क्षेत्र की तस्वीरें ली तो कई जगहों पर मेडिकल कचरा पाया गया।
विज्ञापन
केस-1
इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरियापुर-पयागीपुर के बीच वन विभाग की नर्सरी है। यहां पौधरोपण अभियान के लिए आठ से 10 फिट के पौधे तैयार किए जाते हैं। उत्तरी छोर स्थित वन क्षेत्र में सोमवार को बड़े पैमाने पर मेडिकल कचरा देखा गया।
विज्ञापन
केस-2
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नर्सिंग होम के सामने वन क्षेत्र में पालीथीन व दवाओं के पैकेट पाए गए, जबकि जांच टीम मेडिकल कचरा प्रकरण में वन क्षेत्र को सुरक्षित बता रही है।
विज्ञापन
केस-3
वन नर्सरी के बीच के हिस्से में कर्मचारियों के आवास बने हुए हैं। इन आवास व कार्यालय के निकट बने गड्ढ़े में मेडिकल कचरा फेंक दिया गया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद वन विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है।
इनसेट
दूसरी टीम गठित कर कराएंगे जांच
प्रभागीय वनाधिकारी केसी वाजपेयी ने बताया कि टीम ने वन क्षेत्र में मेडिकल कचरा नहीं होने की रिपोर्ट दी है। उन्होंने कहा कि प्रकरण स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। इसलिए दूसरी टीम गठित कर इसकी जांच कराई जाएगी।