फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   For the longevity of her husband, the Suhagins fasted for the fast

पतियों की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत

Wed, 04 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
For the longevity of her husband, the Suhagins fasted for the fast
सुल्तानपुर। पति की लंबी आयु व अखंड सुहाग की रक्षा के लिए सुहागिनों ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा। दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद देर शाम सुहाग के जोड़े में सज-संवरकर महिलाओं ने चंद्रमा व गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की। करवा के जरिए पतियों ने पानी पिलाकर पत्नियों का उपवास तोड़वाया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनवाने व पूजा-अर्चना की तैयारियों में मशगूल महिलाओं के साथ बच्चे भी खासे उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर बुधवार को भी दिन भर बाजार में गहमा-गहमी रही। करवा व चूड़ियों आदि की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। इसके अलावा मिठाई व फलों की भी जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रखा और घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। करवा चौथ को लेकर पतियों में भी खासा उत्साह दिखा। दूर-दराज परदेस में रहने वाले लोग बुधवार व इसके पूर्व ही अपने-अपने घर पहुंच गए और पर्व की खुशियों में शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रमा की एक झलक पाने को शाम होते ही महिलाएं व बच्चे छतों पर टहलते नजर आए। चांद निकलने के बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया। गणेश भगवान और शंकर-पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। संकल्प के साथ सुहागिनों ने पतियों की लंबी उम्र की कामना व अखंड सुहाग की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की।
सजी-संवरी महिलाओं ने पतियों का पूजन कर उनका तिलक किया और मुंह मीठा कराया। इसके बाद पतियों ने भी अपनी पत्नियों को करवा से पानी पिलाकर उनका व्रत तोड़वाया। पूजन के बाद परिवार के सदस्यों ने साथ बैठकर घर की रसोईं में बने विभिन्न पकवानों का लुत्फ उठाया। बच्चों में भी पूजन की तैयारियों को लेकर खासा उत्साह दिखा। बुधवार को दिन में ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। वहीं खरीदारी को लेकर भी दिन भर चहल-पहल रही।
करवा चौथ पर बुधवार को पत्नियों का साथ देने के लिए कुछ पतियों ने भी व्रत रखा। करौंदीकलां विकास खंड क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी राजेश उपाध्याय बुधवार को अपनी जीवन संगिनी सरोज के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। देर शाम चांद निकलने पर पत्नी सरोज ने अपने पति राजेश की आरती उतारी।
इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को पानी पिलाकर व्रत का पारण किया। इसी विकास खंड क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी संतोष कुमार मिश्र भी अपनी पत्नी हीरा मिश्रा के साथ करवा चौथ का व्रत रखे हुए हैं। इन सबसे अलग शिक्षिका नीतिका पांडेय व टीवी चैनल में काम करने वाले आकाश पांडेय की शादी 30 नवंबर को होनी है। दोनों लोग शादी से पहले करवा चौथ का व्रत रखे हुए हैं। नीतिका के पति बनने वाले आकाश करवा चौथ का उपहार दे चुके हैं।
करवा चौथ के लिए मार्केट में विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक सामानों की इस बार धूम रही। शहर के बाटा गली में स्थित फैशन ग्लोब्स के दुकानदार निकेत प्रताप के अनुसार इस समय बाजार में महिलाओं की ओर से हरी, लाल, पीली कांच, कुंदन वर्क व थ्रैड वर्क की चूड़ियों को खास तवज्जो दी जा रही है।

बुधवार को महिलाओं ने खूब खरीदारी की। कॉस्मेटिक सामान में नेल पॉलिश, लिपिस्टिक, काजल, रंग-बिरंगी ज्वेलरी, मोतियों से जड़ित गड़बी, चांद को अर्घ्य देने के लिए स्टाइलिश छलनी, थाली व ब्राइडल पर्स की भी महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed