{"_id":"6792966afd34415bfe0a4ad8","slug":"fog-makes-life-miserable-vehicles-seen-crawling-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-126124-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोहरे से जनजीवन बेहाल, रेंगते दिखे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोहरे से जनजीवन बेहाल, रेंगते दिखे वाहन
Fri, 24 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण वाहनों में भिड़ंत हो गई, एक ट्रॉला हाईवे से नीचे जा गिरा।
सुल्तानपुर। घने कोहरे से बृहस्पतिवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पड़े कोहरे से दृश्यता करीब 50 मीटर रही थी। अधिक दूर तक दिखाई नहीं पड़ने से सड़कों पर लाइट जलाने के बाद सुबह वाहन रेंगते रहे।
दृश्यता घटने से कुछ भारी वाहन सड़कों के किनारे ढाबों व होटलों पर खड़े कर दिए गए। ट्रेनों और बसों के लेट चलने व निजी चार पहिया वाहनों से चलना मुश्किल भरा होने से कुछ लोगों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
बुधवार रात से कोहरे की शुरुआत हो गई थी। आधीरात तक कोहरे ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया। बृहस्पतिवार सुबह यह स्थिति रही कि पैदल यात्रियों को भी 50 मीटर से आगे कुछ नहीं दिख रहा था। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पड़े कोहरे से सुबह व रात के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या एकदम कम हो गई। सुबह करीब 10:00 बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ तो सड़कों पर वाहनों की तादाद बढ़ी।
विज्ञापन
दोपहर तक कोहरा साफ होने के बाद धूप निकल आई। दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रात का तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया कि शुक्रवार को मौसम शुष्क बने रहने व धीमी गति से पछुआ हवाएं चलने का अनुमान है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रक-पिकअप में भिड़ंत, पलटे वाहन
अखंंडनगर/कूरेभार (सुल्तानपुर)। घने कोहरे से अखंडनगर थाना क्षेत्र से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर महमूदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह आजमगढ़ जा रही पिकअप और मिनी ट्रक में भिड़ंत हो गई। वाहनों पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।
वहीं, कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर मोड़ के पास बुधवार रात बस से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से दोनों को ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। अखंडनगर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस्र-वे पर महमूदपुर बाजार के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे लखनऊ से आजमगढ़ जा रही पिकअप से पीछे जा रही मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई।
कोहरे में दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में जा गिरे। दोनों वाहन तो क्षतिग्रस्त हो गए, चालक व अन्य लोग बाल-बाल बच गए। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राम पाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रेलिंग टूट गई। दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग गए।
कूरेभार थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेउर मोड़ के पास बुधवार देर रात 11:30 बजे घने कोहरे से सुलतानपुर जा रही एक बस से एक बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार कूरेेभार कस्बे के लक्ष्मी मार्केट निवासी अजय कुमार अग्रहरि (32) और कस्बा कूरेभार निवासी पिंटू सुदर्शन (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक शारदेंदु दुबे ने बताया कि बाइक पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
कोहरे से लेट पहुंचीं सात ट्रेनें, नहीं चलीं 10 बसें
सुल्तानपुर। घने कोहरे का असर ट्रेनोें व बसों पर भी पड़ा। ट्रेनों व बसों की रफ्तार धीमी रही। यात्रियों की कम संख्या के चलते विभिन्न रूटों पर करीब 10 बसों का संचालन नहीं किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से लखनऊ जाने वाली एकात्मता अप एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। पाटिलपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुुंची। हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ अप एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची।
उज्जैन से वाराणसी जाने वाली काशी महाकाल डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुुंची। महामना डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। इंदौर-पटना डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
वहीं, बस स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोहरे से यात्रियों की संख्या कम रही। इसके चलते 10 बसें नहीं चलाई गईं।