फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fog knocked down, cold increased

कोहरे ने दी दस्तक, सर्दी बढ़ी

Tue, 08 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Fog knocked down, cold increased
सुल्तानपुर। जिले मेें कोहरे ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे ठंड में इजाफा हो गया है। दोपहर के समय धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई।
विज्ञापन

रात और सुबह शाम के समय कड़ाके की ठंड होने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने और औसत तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय लोग सोकर उठे तो आसमान कोहरे की चादर से लिपटा रहा। सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण ठंड में एकाएक इजाफा हो गया। घने कोहरे के दौरान लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग दो पहिया व चार पहिया वाहन की हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। सुबह करीब 10 बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे धूप निकल आने पर लोगों को राहत मिल गई। शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई। रात और सुबह-शाम हो रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने और औसत तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान लगाया है।

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed