फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fog covers the whole city

मौसम की करवट, कोहरा घना

Thu, 31 Dec 2015 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 31 Dec 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन

जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया है। मौसम के बदले मिजाज से बृहस्पतिवार को जिला घने कोहरे की चादर से ढका रहा। कोहरे के प्रभाव से सुबह के समय वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। वाहनों की गति धीमी होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब हुआ। कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ा।

विज्ञापन


कोहरे से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर के समय धूप निकल आने से लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिल गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोहरा रहने और ठंड में वृद्घि होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया। सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की चादर से कड़ाके की ठंड होने लगी।

कोहरे से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के प्रभाव से लोगों को चार पहिया व दो पहिया वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहन की स्पीड कोहरे के प्रभाव से काफी धीमी रही। इससे लोग अपने गंतव्य तक काफी विलंब से पहुंचे। सुबह के समय हो रही कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अलाव का समुचित इंतजाम नहीं होने से लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल रहे। कड़ाके की ठंड होने से गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। दोपहर के समय करीब 11 बजे आसमान में छाया कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। लोगों ने जगह-जगह इकट्ठा होकर धूप का आनंद उठाया। धूप से ठंड कम हो जाने से लोगों को राहत मिल गई। शाम होते ही एक बार फिर ठंड  होने लगी और कोहरा पड़ने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed