{"_id":"de862d171a925b42c272b4e0ee37f39f","slug":"flyover-starts-within-a-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करौंदिया फ्लाईओवर इसी हफ्ते होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करौंदिया फ्लाईओवर इसी हफ्ते होगा तैयार
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांच वर्ष से निर्माणाधीन करौंदिया फ्लाईओवर पर इसी सप्ताह से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। सेतु निगम ने पुल को फाइनल टच देने की प्रक्रिया में डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। अगले चरण में पुल के दोनों तरफ फाइबर निर्मित गति अवरोधक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर-हलियापुर रोड पर बन रहा करौंदिया फ्लाईओवर फाइनल दौर से गुजर रहा है। सेतु निगम ने सभी पिलरों के बीच बने स्लैब को डामरीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार से दोनों किनारों को फाइनल टच दिया जाएगा। सेतु निगम के मुताबिक इसी सप्ताह से पुल पर सड़क यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को प्रगति रिपोर्ट भेजते हुए अब तक हुई तैयारियों से अवगत कराया जा रहा है। दुपहिया व हल्के वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए दोनों किनारों पर फाइवर निर्मित स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। अधिशाषी अभियंता एसएन सिंह ने बताया कि निगम के इंजीनियरों ने ब्रेकर बनाने के स्थान का चिह्नांकन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन