{"_id":"6ac3e5b52015c242c20af113","slug":"flaws-in-mandi-construction-in-charge-secretarys-salary-withheld-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1953307-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मंडी निर्माण में खामी, प्रभारी सचिव का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मंडी निर्माण में खामी, प्रभारी सचिव का वेतन रोका
Mon, 05 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
मंडी परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते मंडी निदेशक। स्रोत-सूचना विभाग
सुल्तानपुर। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को मंडी समिति परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में खामियां मिलने और कई जगह अवैध कब्जे पाए जाने पर नाराजगी जताई। व्यवस्थाओं में कमी पर प्रभारी मंडी सचिव रवींद्र कुमार वर्मा का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में सड़क समेत अन्य निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिले। ई-नाम कार्यालय के दरवाजे का काम गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया। मंडी के मुख्य गेट पर प्रमुख स्थान पर बोर्ड भी नहीं लगा था। निदेशक ने उप निदेशक निर्माण को नोटिस जारी कर निर्माण कार्यों की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों का दायित्व तय करने के निर्देश दिए। अवैध कब्जे 15 दिन में हटाने और इसकी रिपोर्ट देने को कहा। जलभराव व जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।