{"_id":"6998b51024843aa2be032382","slug":"flaws-found-during-cdos-inspection-officials-asked-for-answers-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-150692-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सीडीओ के निरीक्षण में मिलीं खामियां, अधिकारियों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सीडीओ के निरीक्षण में मिलीं खामियां, अधिकारियों से मांगा जवाब
Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
भदैंया। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह और जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रसाद तिवारी ने शुक्रवार को ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आरईडी, आईएसबी और वीबी-जीरामजी (मनरेगा) जैसी योजनाओं में खामियां पाई गईं। सीडीओ ने जनरेटर रूम की जर्जर हालत देखकर उसकी नीलामी कराने के निर्देश दिए।
प्रेरणा कैंटीन में सीडीओ ने संचालक से आय के बारे में पूछताछ की और आय बढ़ाने के लिए अन्य कार्य शुरू करने की सलाह दी। आरईडी की तरफ से मरम्मत किए गए सभागार में कमियां मिलने पर उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए। छठ सरोवर में पानी न होने का कारण पूछने पर जेई आरईडी जितेंद्र मोहन संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सीडीओ ने उनसे कारण और संबंधित रिकॉर्ड मांगा। उन्होंने अभिलेखागार, पंचायत सचिव कार्यालय, आरओ संयंत्र और कॉन्फ्रेंसिंग रूम का भी निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत कक्ष में रजिस्टर और कागजातों की जांच के दौरान अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर एडीओ आईएसबी दिग्विजय सिंह को फटकार लगाई। फरवरी में 176 नए समूहों के सापेक्ष मात्र 97 की प्रगति पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई। सीडीओ ने बीडीओ रिदम आनंद को सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।