फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five thousand population of Karevan village will get water from pipes

कारेवन गांव की पांच हजार आबादी को मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति

Sun, 13 Sep 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Five thousand population of Karevan village will get water from pipes
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के कारेवन कल्याणपुर गांव में हर घर नल, हर घर जल योजना पर जल निगम ने काम शुरू कर दिया है। 1.25 करोड़ रुपये की लागत वाले वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के लिए गांव की खाली भूमि पर 150 किलोलीटर का ओवरहेड टैंक बनाया जा रहा है। साथ ही 11 किमी के दायरे में पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने से गांव की करीब पांच हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

राज्य सेक्टर क्षेत्र पेयजल योजना के अंतर्गत जल निगम की ओर से जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के कारेवन कल्याणपुर गांव में वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। 1.25 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत गांव में हर घर नल, हर घर जल योजना में सभी घरों को निशुल्क पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के बाहर खाली पड़ी भूमि पर 150 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। नलकूप की स्थापना व वाटर लेवल की टेस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। ओवरहेड टैंक के साथ-साथ गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित 11 किमी के सापेक्ष गांव में अब तक करीब 10.5 किमी के दायरे में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। जल्द ही शेष क्षेत्र में भी सप्लाई बिछाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इससे गांव की हर गली में पानी की सप्लाई हो सकेगी। पाइप लाइन ओवरहेड टैंक से जुड़ने के बाद गांव में पानी की सप्लाई तीन शिफ्ट में की जाएगी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर गांव की करीब पांच हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed