फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five teams will do physical verification of schools to determine the center

केंद्र निर्धारण के लिए पांच टीमें करेंगी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन

Tue, 08 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Five teams will do physical verification of schools to determine the center
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए संस्थाध्यक्षों की ओर से अपलोड किए गए उपलब्ध संसाधनों की सूचनाओं का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन का काम उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से किया जाएगा। सूचना त्रुटिपूर्ण मिलने पर विद्यालय केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 331 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैग। इसमें 25 राजकीय, 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व 248 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सबसे पहले संस्थाध्यक्षों को पांच दिसंबर तक अपने विद्यालय में मौजूद संसाधनों के संबंध में रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करनी थी। इसके बाद भरी गई रिपोर्ट का भौतिक सत्यापन उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली टीमों की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिक सत्यापन के लिए जिले में तहसीलवार पांच टीमें बनाई गई हैं। भौतिक सत्यापन प्रक्रिया 20 दिसंबर तक चलेगी। इस तिथि तक अनिवार्य रूप से टीमों को अपनी रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।
उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। टीम में उप जिलाधिकारी अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा विभाग से नामित प्रधानाचार्य सदस्य/सचिव, तहसीलदार व एक इंजीनियर सदस्य की भूमिका में होंगे।

टीम की ओर से भौतिक सत्यापन रिपोर्ट 20 दिसंबर तक जमा की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed