{"_id":"6838b6fa0d9403a1630a6660","slug":"five-students-selected-in-bel-happiness-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-134057-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बीईएल में पांच विद्यार्थियों का चयन, खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बीईएल में पांच विद्यार्थियों का चयन, खुशी
Fri, 30 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 30 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) के पांच विद्यार्थियों का चयन बीईएल में हुआ। बुधवार को आयोजित कैंपस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस व इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बच्चों को रोजगार दिलाया गया। चयनित सभी विद्यार्थियों को 12.5 लाख वार्षिक सैलरी पैकेज मिलेगा। इनमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से आर्या वर्मा, शिवानी तिवारी व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से अनुराग कुमार, शैलेंद्र कुमार न श्रेयांश दुबे शामिल हैं।
प्रभारी ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल डॉ. डीएल गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और कॅरिअर डेवलपमेंट सेल के प्रयास का नतीजा है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जो भारतीय सशस्त्र बलों और अन्य क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और सिस्टम बनाती है।
निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय ने कहा कि यह चयन केएनआईटी के लिए गर्व का क्षण है। हम छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें कॉरपोरेट जगत की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं। बीईएल में चयनित छात्रों की उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।