फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   First rain creates havoc in city

झमाझम बारिश से जलभराव खुली सफाई व्यवस्था की पोल

Tue, 06 Jun 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 06 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
First rain creates havoc in city
जलभराव से दिक्कतें - फोटो : अमर उजाला

जिले में सोमवारसोमवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। देर रात तेज हवाओं के साथ पानी की बौछारें शुरू हो गईं। मौसम ठंडा होने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बारिश को लेकर नगर पालिका की सारी तैयारियां ध्वस्त रहीं। शहर के कई गली व मोहल्लों में जलभराव हो गया। गभडिय़ा, हथियानाला व सीताकुंड नाले के आस-पास रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत अन्य कई स्थानों पर सडक़ के किनारे जलभराव हो गया। जलभराव व सडक़ें कीचड़ से भरी होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद लोगों के घरों में घुसा पानी निकलवाया जा सका। बरसात ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी।
विज्ञापन


कादीपुर में मंगलवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से किसानों के खेतीबारी के कार्यो में तेजी आ गई। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन बेहाल रहा। मंगलवार की सुबह हुई बरसात से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों ने धान की बेहन डालने की तैयारी शुरू कर दी है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed