फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   First open meeting held in 335 gram panchayats

335 ग्राम पंचायतों में कराई गई पहली खुली बैठक

Sun, 20 Jun 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
First open meeting held in 335 gram panchayats
सुल्तानपुर। पंचायत के उपचुनाव के बाद रविवार को 335 ग्राम पंचायतों में पहली खुली बैठक कराई गई। ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में हुई बैठक में समितियों का गठन किया गया। इसके बाद ग्राम प्रधानों पर कार्य कराने की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद विभिन्न वजह से 335 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। उपचुनाव के बाद सदस्य संख्या पूरी होने के बाद ग्राम प्रधानों व सदस्यों को 18 जून को शपथ दिलाई गई थी।
विज्ञापन

शासन से जारी कार्यक्रम के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने 20 जून को नवगठित 335 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक कराकर समितियों का गठन कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पंचायत सचिवों की मौजूदगी में पहली बैठक कराने का भी निर्देश जारी किया था। इस संबंध में डीपीआरओ आरके भारती ने संबंधित पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को सूचना देते हुए एडीओ पंचायतों को खुली बैठक कराते हुए सूचना मांगी थी।
निर्देशानुसार रविवार को 335 ग्राम पंचायतों में पहली खुली बैठक का आयोजन पंचायत सचिवों की मौजूदगी में कराई गई। ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य व प्रशासनिक समेत छह समितियों को गठित किया गया।

समितियों के गठन के बाद ग्राम प्रधानों पर ग्राम पंचायत में कार्य कराने की जिम्मेदारी आ गई है। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि शाम तक सभी 335 ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन करा दिया गया। अब जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed