{"_id":"576ac3da4f1c1b141db47ef1","slug":"first-monsoon-rain-brings-respite-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में झमाझम, दिनभर रिमझिम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में झमाझम, दिनभर रिमझिम बरसात
Amarujala Bureau
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
कई इलाकों में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार देर रात झमाझम बारिश हुई वहीं बुधवार को रिमझिम का दौर चला। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। बारिश की फुहारों और दिन भर आसमान में छाए बादलों ने तापमान में गिरावट ला दी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल रहने और बारिश की संभावना जताई है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
इसमें सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा।
विज्ञापन
खुली जल निकासी व्यवस्था की पोल
बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से शहर के अमहट स्थित जेल रोड राजेंद्र नगर मोहल्ले में जलभराव हो गया है। मोहल्ले में पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं से सड़क पर हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
लाल डिग्गी चौराहे पर जमा कीचड़ व पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने जलभराव हो जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दरियापुर ओबरब्रिज के पास जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं होने से जलभराव हो गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन रेलवे क्रासिंग, कुड़वार नाका स्थित शिव चौक, विवेक नगर समेत कई जगहों पर कीचड़ जमा होने व जलभराव हो जाने से लोग परेशान हो रहे हैं।