फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   First day went total loss

धान खरीद के पहले दिन नहीं हुई बोहनी

Wed, 01 Nov 2017 10:36 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 01 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
First day went total loss
किसानों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

जिले में बुधवार से अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई धान खरीद के पहले दिन क्रय केंद्रों पर बोहनी नहीं हो सकी। लगभग सभी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। क्रय केंद्रों पर पूरी तरह से अव्यवस्था हावी है। किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं क्रय केंद्रों पर नजर नहीं आ रही है। 

विज्ञापन


शासन ने जिले के लिए 99 हजार 100 एमटी धान खरीद का लक्ष्य तय किया है। धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए माह भर से तैयारी चल रही है। धान खरीद के लिए 41 क्रय केंद्र खोलने का दावा किया गया है। विपणन के नौ,  पीसीएफ के 12, प्राइवेट प्लेयर्स के 18 और कर्मचारी कल्याण निगम व भारतीय खाद्य निगम के एक-एक केंद्र खोले गए हैं। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच बुधवार से जिले में सरकारी धान खरीद शुरू करने की औपचारिकता निभाई गई।
विज्ञापन


पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हो सकी। अमर उजाला टीम ने कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था देखने को मिली। शासन की ओर से किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं कई क्रय केंद्रों पर नहीं देखने को मिली। किसानों के नहीं आने से ज्यादातर क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कई क्रय केंद्र पर खरीद एजेंसी के कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे जबकि कई क्रय केंद्र अभी कागज में ही संचालित हो रहे हैं। धान की फसल की कटाई में जुटे किसान अभी खरीद से दूरी बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed