{"_id":"60a948548ebc3e89985741be","slug":"firing-in-normal-dispute-sultanpur-news-lko5791284159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
कादीपुर। क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में युवक को गोली लग गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कादीपुर खुर्द गांव निवासी संतलाल निषाद और राम इंदर के बच्चों के बीच शुक्रवार की देर शाम विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों परिवारों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान राम इंदर पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई।
फायरिंग में संतलाल को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल संतलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने संतलाल की तहरीर पर गांव के ही राम इंदर, बरसाती और दिनेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।