फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Firing, fighting, elderly death in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में मारपीट, बुजुर्ग की मौत, 17 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 29 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Firing, fighting, elderly death in electoral rivalry
सुल्तानपुर। चुनावी रंजिश में सोमवार देर शाम प्रचार के दौरान प्रधान के पति और पूर्व प्रधान के बीच कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे के साथ ही फायरिंग की गई। मारपीट में पूर्व प्रधान समेत 18 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधान के भाई की हालत नाजुक होने पर परिवारीजन उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव की शमां बानो पत्नी निजाम हैदर निवर्तमान प्रधान हैं। शमां बानो के प्रतिनिधि रहे मीशम हुसैन अपने साथियों के साथ सोमवार देर शाम गांव में प्रचार कर रहे थे। इस बीच प्रचार के दौरान गांव के ही पूर्व प्रधान आबाद अली के घर के सामने उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। मारपीट में एक पक्ष से पूर्व प्रधान आबाद अली, बहादुर अली (75), सफदर अली (23) पुत्र आबाद अली समेत 11 लोग घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से निवर्तमान प्रधान के पति निजाम हैदर समेत सात लोग घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती बहादुर अली की मंगलवार की सुबह हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर दिया। परिवारीजन बहादुर अली को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मनियारपुर गांव पहुंची तो तनाव फैल गया। पहले से सतर्क पुलिस ने गांव में पुलिस बढ़ा दी। सीओ बल्दीराय विजयमल यादव भी कई थानों की पुलिस के साथ मनियारपुर गांव पहुंचे और घटना के बाबत लोगों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि कुड़वार पुलिस ने प्रधान पति निजाम हैदर की तहरीर पर पूर्व प्रधान आबाद अली समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जबकि पूर्व प्रधान आबाद अली की तहरीर पर प्रधानपति निजाम हैदर समेत सात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस पूर्व में दर्ज मुकदमे ंमें बहादुर अली की मौत की धारा बढ़ाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed