फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Firing at Dhnapatganj Block during nomination

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा धनपतगंज ब्लॉक

Fri, 05 Feb 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Firing at Dhnapatganj Block during nomination

ब्लॉक प्रमुख चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दावे शुक्रवार को धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर हवा हो गए। सपा प्रत्याशी का नामांकन कराने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके पति पर एएसपी की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू के समर्थकों ने हमला बोल दिया। ब्लॉक के बाहर हुई 25 राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। हमलावरों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन समेत छह वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति समेत चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


 घटना के बाद सपा विधायक के नेतृत्व में शहर पहुंचे जिपं अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने एसपी आवास पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिपं अध्यक्ष की तहरीर पर पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख धनपतगंज समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने थानाध्यक्ष कूरेभार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के मझवारा गांव की बीडीसी नीलम कोरी पत्नी राजकुमार कोरी सपा से धनपतगंज ब्लॉक की प्रमुख पद की प्रत्याशी थीं। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, जिपंस कमला यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिवकुमार सिंह सपा प्रत्याशी नीलम कोरी का नामांकन कराने धनपतगंज ब्लॉक पर पहुंचे थे। ब्लॉक पर पहले से ही मौजूद इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व धनपतगंज के ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू से जिपं अध्यक्ष के पति शिव कुमार सिंह से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान शिव कुमार सिंह ने किसी तरह नीलम कोरी का नामांकन करा दिया। नामांकन के बाद ब्लॉक से निकलते ही एएसपी प्रद्युम्न सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू समर्थकों ने शिवकुमार सिंह पर हमला बोल दिया। इस दौरान करीब 25 राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में जिला पंचायत अध्यक्ष की फार्च्यूनर की पिछली सीट में गोली लग गई जबकि पत्थरबाजी में तीन फार्च्यूनर समेत छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मारपीट में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिवकुमार सिंह, सिराज, दद्दन दूबे और भूपेंद्र प्रताप सिंह को चोटें आईं। बाजार में भगदड़ मच गई और लोगों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।


 अराजकता का माहौल यह था कि जिला पंचायत अध्यक्ष अपने पति व प्रमुख पद की प्रत्याशी नीलम कोरी के साथ भागकर बल्दीराय पहुंची। करीब घंटे भर बाद इसौली विधायक अबरार अहमद के नेतृत्व में जिपं अध्यक्ष व उनके समर्थक पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचे। विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने एसपी आवास पर प्रदर्शन भी किया। एसपी ने प्रथम दृष्टया एसओ कूरेभार डीके सिंह को दोषी मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। एसपी के आदेश पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, धनपतगंज के ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू, अतुल सिंह, राममूर्ति सिंह, अजीत यादव के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed