{"_id":"62167d0f3e0a7b6db909f9d0","slug":"fire-sultanpur-news-lko6191364117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से सिलेंडर फटा, तीन घरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव से सिलेंडर फटा, तीन घरों में लगी आग
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से जलकर राख हुआ सामान।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बरवारीपुर गांव की निषाद बस्ती में मंगलवार की रात गैस रिसाव से सिलेंडर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन घरों को भी चपेट में ले लिया। इस बीच सिलेंडर फटने से गृहस्वामी भी झुलस गया। तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से दो लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घायल गृहस्वामी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बरवारीपुर गांव की निषाद बस्ती में रहने वाले रामकुमार निषाद के घर में मंगलवार की रात गैस रिसाव से सिलेंडर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग बुझाने के प्रयास में राम कुमार निषाद भी झुलस गए। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी सुरेश कुमार निषाद के साथ ही सोना देवी के आवास को भी चपेट में लिया।
ग्रामीण आग बुझा रहे थे कि राम कुमार निषाद के घर का सिलेंडर फट गया। तेज धमाके से आस-पास के मकानों की दीवारें भी दरक गई। आग की चपेट में आने से सोना देवी की तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ितों के अनुसार आग से दो लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है।