{"_id":"620a9cfa55a0e71d7d633e97","slug":"fire-sultanpur-news-lko617835193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनपतगंज के पीरो सरैया के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलती कार।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर बाद एक कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग के पीछे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बरेली के डेलापर वीर सावरकर नगर क्षेत्र में सुमन विहार निवासी अमित शाही सोमवार को अपने दोस्त सुरेशचंद्र वर्मा की कार लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बड़ैलगंज जा रहे थे। दोपहर बाद धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीरो सरैया गांव के पास कार में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। अमित शाही कार का गेट खोलकर कूद पड़े। इस बीच आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थी। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।