{"_id":"61fec5b4fe246f14a55ed498","slug":"fire-sultanpur-news-lko616564765","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल में लगी आग, पुलिस कर्मियों ने बचाई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल में लगी आग, पुलिस कर्मियों ने बचाई युवक की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के अलीपुर बाजार में शुक्रवार को एक राइस मिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पीआरवी से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जान पर खेल कर आग में फंसे एक युवक को बाहर निकाल लिया। आग से झुलसे युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी अतुल दूबे की अलीपुर बाजार में राइस मिल है। शुक्रवार को राइस मिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठने पर आस-पास रहने वाले लोग पहुंचे और हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह, अरविंद राम और होमगार्ड घनश्याम दुबे पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने एक कमरे में फंसे शुभम पाल (23) निवासी भैसौली पोस्ट उतरौली थाना सरपतहा जिला जौनपुर को बाहर निकाल लिया। आग से झुलसे शुभम को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राइस मिल मालिक अतुल आग से झुलसे शुभम को लेकर अंबेडकरनगर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। आग से राइस मिल में रखे अनाज के साथ ही करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।