{"_id":"6478e9e5e38f69c5ae0c5e04","slug":"fire-broke-out-in-thatch-burnt-alive-sultanpur-news-c-13-1-267706-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छप्पर में लगी आग, जिंदा जला अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छप्पर में लगी आग, जिंदा जला अधेड़
Fri, 02 Jun 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
-कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव आग से तीन कच्चे मकान राख
-पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित था अधेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कुड़वार(सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में बृहस्पतिवार सुबह बीमार अधेड़ की छप्पर में लगी आग से जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैरालिसिस की वजह से वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गया था। इस वजह से आग लगने पर खुद को बचा नहीं सका और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
कुड़वार थाना क्षेत्र कुड़वार मड़हा निवासी संतराम (50) छप्पर में गुजर बसर करता रहा। करीब छह माह पहले संतराम को पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। उसके हाथ-पांव सक्रिय नहीं थे। किसी तरह डंडे के सहारे वह धीरे-धीरे चलता-फिरता था। बृहस्पतिवार सुबह संतराम घर में अकेला था। करीब आठ बजे वह चूल्हे पर खाना बना रहा था। उसी समय चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। देखते ही देखते छप्पर जलने लगा। आग ने पड़ोस के भवानीफेर व हृदयराम कोरी के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। शारीरिक रूप से कमजोर संतराम खुद को आग बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन उसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक संतराम की मौत हो चुकी थी। नायब तहसीलदार कपिल आजाद और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल मौके पर पहुंचे।
इनसेट-
घटना के वक्त कोई नहीं था मौजूद
कुड़वार। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में बृहस्पतिवार को हुई अग्निकांड की घटना में मृतक संतराम का बड़ा परिवार है, लेकिन घटना के समय कोई भी मौजूद नहीं था। बीमार पड़ने के बाद से उसकी देखरेख पत्नी लल्ली देवी पुत्र सुरजीत, बब्लू, सुनील करते हैं। उनकी दो पुत्रियां चंद्रावती, पूजा हैं। सुनील के अलावा सभी विवाहित हैं। दुर्घटना के वक्त उनका छोटा बेटा सुनील टेंट हाउस में मजदूरी करने गया था। बताया जा रहा है कि पत्नी व दोनों पुत्र, बहू सभी दावतपुर वलीपुर किसी रिश्तेदार के घर गए थे।
विज्ञापन
इनसेट-
मौत के बाद घर में मचा कोहराम
कुड़वार। मड़हा गांव निवासी संतराम को घर पर अकेला छोड़कर निकले परिजनों पर बृहस्पतिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी मौत की सूचना पाकर जब घर वाले मौके पर पहुंचे तो शव देखकर वे बिलख पड़े। घर के मुखिया की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।