{"_id":"66788f383eb6cb34bc0a551c","slug":"fire-breaks-out-in-restaurant-due-to-short-circuit-goods-burnt-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-115030-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शाॅर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शाॅर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी आग, सामान जला
Mon, 24 Jun 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। शहर से सटे अलीगढ़ क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में रविवार को दोपहर बाद शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट में रखा सामान जल गया। रेस्टोरेंट के ऊपर स्थित एक वाहन कंपनी के शोरूम में भी आग की लपटों से नुकसान हुआ है।
शहर के करीब अलीगढ़ के रेस्टोरेंट में दोपहर बाद अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। लपटों ने दूसरे तल पर स्थित एक वाहन कंपनी के शोरूम को भी चपेट में ले लिया। शोरूम को कुछ नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रेस्टोरेंट के मालिक अनुभव श्रीवास्तव ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। इसमें रेस्टोरेंट का सारा सामान जल गया।