फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR lodged in connection with theft of 22 cases of liquor from a truck on Purvanchal Expressway

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से 22 पेटी शराब चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 17 Dec 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in connection with theft of 22 cases of liquor from a truck on Purvanchal Expressway
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर के जरईकला के पास ट्रक से 22 पेटी शराब चोरी होने के मामले में आबकारी विभाग ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ हलियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ट्रक से 13 दिसंबर की रात शराब की पेटियां चोरी हुई थीं।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव के मुताबिक 14 दिसंबर को उन्हें पता चला कि लखनऊ गोदाम से बलिया स्थित सुमन गुप्ता के होलसेल गोदाम जाने वाली ट्रांसपोर्ट की ट्रक पर कुल 830 पेटियां लोड की गईं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे रास्ते में हलियापुर के जरईकला के पास कुछ पेटियां गायब हो गई हैं। 15 दिसंबर को ट्रांसपोर्टर अजय शर्मा निवासी गौरी बाजार, सरोजनीनगर, लखनऊ ने औपचारिक प्रार्थना पत्र दिया। 16 दिसंबर को आबकारी निरीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। ट्रक की पेटियां गिनवाई गईं।
विज्ञापन

जांच में दो ब्रांड की कुल 22 पेटी शराब कम मिली। ट्रक मालिक नरेंद्र कुमार निवासी मुबारकपुर, लोनी कटरा, हैदरगढ़ लखनऊ ने बताया कि ड्राइवर अनिल कुमार निवासी ओल्हेपुर, खाजापुर, लोनीकटरा, हैदरगढ़ ट्रक लेकर लखनऊ से 13 दिसंबर को चला। रात्रि एक बजे ड्राइवर अनिल कुमार के पेट में अचानक दर्द होने लगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर के जरईकला के पास ट्रक खड़ा कर दिया। चालक ट्रक में ही दवा खाकर सो गया। 14 दिसंबर की सुबह ट्रक का तिरपाल कटा मिला। उसमें से कुछ पेटियां कम थीं। आबकारी निरीक्षक के आरोप के अनुसार जांच में ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध मिली है। हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed