फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR lodged against Lekhpal for listing a living person as dead in official records

Sultanpur News: जीवित को सरकारी दस्तावेज में दिखाया मृत, लेखपाल पर प्राथमिकी

Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Lekhpal for listing a living person as dead in official records
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर तहसील में तैनात रहे एक लेखपाल पर सरकारी दस्तावेज में जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाने के आरोप में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। रामनाथपुर निवासी नरेंद्र उपाध्याय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोप है कि नौ सितंबर 2023 को तत्कालीन तहसीलदार हृदयराम तिवारी ने हाईकोर्ट में दायर की गई रिट वापस लेने के लिए दबाव बनाया था। मना करने पर उन्हें धमकी दी गई। आरोप है कि इसके अगले दिन 10 सितंबर को लेखपाल ने नरेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उनके पिता त्रिभुवन उपाध्याय को स्वर्गीय लिखकर मृत दर्शा दिया, जबकि वह जीवित हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र ने इसे उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से किया फर्जीवाड़ा बताया है। उन्होंने तत्कालीन तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस मामले में कार्रवाई के लिए उन्होंने सात अक्तूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अदालत की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक जयसिंहपुर विवेक कुमार राय ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने संबंधित लेखपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुबोध कुमार त्यागी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों और दस्तावेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed