{"_id":"69d93aacabe41643bc05742f","slug":"fir-for-murder-registered-against-three-youths-in-case-of-teenage-girls-death-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-153852-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किशोरी की मौत के मामले में तीन युवकों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किशोरी की मौत के मामले में तीन युवकों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Fri, 10 Apr 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विषाक्त पदार्थ से नाबालिग लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सात अप्रैल की सुबह किताब लाने के लिए बरौंसा बाजार के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के ही शनि गौतम, अरुण गौतम और सचिन गौतम ने पीछा कर उसे पकड़कर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद लड़की घर लौट आई और पूरी बात मां को बताई। लड़की की हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गए।
जहां दोपहर करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद 8 अप्रैल को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार के बाद परिजन हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर अड़े हुए थे। 10 अप्रैल की रात को पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ हत्या, पॉक्सो, मारपीट करने सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया प्राथमिकी दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।