फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Find a direct route from the highway to the medical college

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज के लिए हाईवे से सीधा रास्ता तलाशें

Thu, 06 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Find a direct route from the highway to the medical college
सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते विशेषा​धिकार स​मिति के सदस्य। -संवाद
सुल्तानपुर। विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने बुधवार को जिले में विकास कार्याें का निरीक्षण किया। धोपाप धाम से लेकर मेडिकल कॉलेज तक अव्यवस्था और लेटलतीफी की तस्वीर देखी। इसके बाद अफसरों के साथ बैठक में कई सुझाव भी दिए। इस दौरान समिति ने डीएम को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को सीधे हाईवे से जोड़ने वाला रास्ता तलाशने का सुझाव दिया।
विज्ञापन



मंगलवार शाम को ही समिति के सभापति एमएलसी शैलेंद्र सिंह अन्य विधान परिषद सदस्यों विजय बहादुर पाठक, सत्यपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, पवन सिंह और कुंवर महाराज के साथ सुल्तानपुर पहुंच गए थे। बुधवार सुबह सिविल लाइंस में परिजात वृक्ष का दर्शन-पूजन करने के बाद समिति लंभुआ के दुबौली गांव में कमल सरोवर पहुंची।
विज्ञापन



वहां ब्लाॅक प्रमुख डॉ. केवी सिंह, बीडीओ सदानंद चौधरी ने उनका स्वागत किया। सरोवर के बीच श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सदस्यों ने बतख को चारा खिलाया, प्रांगण में पौधे रोपे और प्रेरणा फूड प्लाजा चला रहीं समूह की महिलाओं से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदस्य विजय बहादुर पाठक ने परिसर के बाहर एसडीएम को पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। इसके बाद यह दल धोपाप धाम पहुंचा। वहां श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी राम अछैवर पांडेय ने उनका स्वागत किया। मंदिर में सदस्यों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्रधान के पति शुभम सोनकर से गांव के विकास की जानकारी ली। सभापति शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पक्के स्नान घाट, चेंजिंग रूम की जरूरत बताई। इस दौरान धोपाप धाम में पेयजल की नदारद टोटियों ने बताया कि केवल एक हैंडपंप ही यहां हजारों श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने का साधन है।


दूबेपुर ब्लॉक के दूबेपुर गांव में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में सदस्यों को पता चला कि 251 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को जून में ही पूरा हो जाना था और एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जानी थी। निर्माण में ढिलाई के कारण यह काम इस साल नहीं हो सका।


प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि 18 माह में काम पूरा होना था। अब सितंबर तक का समय मिला है। सदस्यों ने कार्यदायी संस्था से इस काम में तेजी बरकरार रखने को कहा। वहां से लौटकर समिति के सभापति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक अधिकारियों के साथ हुई। उसमें समिति ने मेडिकल कॉलेज के लिए हाईवे से सीधा रास्ता बनाने, पौधरोपण अभियान के तहत नक्षत्र शाला बनाने और फलदार पौधे रोपने का सुझाव अफसरों को दिया।




माननीयों का करें सम्मान, हर माह हो बैठक
समिति के सभापति शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडीएम प्रशासन बी प्रसाद ने समिति के समक्ष संसद सदस्यों, विधायकों समेत जनप्रतिनिधियों के प्रति कार्य व्यवहार व प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। सदस्य विजय बहादुर पाठक ने डीडीओ, डीपीओ, उप कृषि निदेशक, ईओ नगर पालिका से माननीयों के प्रति शिष्टाचार के संबंध में समय-समय पर जारी शासनादेशों का अपडेट पूछा किंतु उन्हें सटीक जवाब नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्होंने सभी को शिष्टाचार संबंधी सभी शासनादेश पढ़ने और अक्षरशः पालन की हिदायत दी।


उन्होंने कहा कि एसपी व डीएम हर माह जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक सुनिश्चित करें। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को जरूर दें। जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर भी जरूर रखें। इस दौरान उन्होंने कई अधिकारियों से जनप्रतिनिधियाें के मोबाइल नंबर पूछकर चेक भी किया। इसके अलावा विभागीय कार्याें की जानकारी भी ली।



इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. आरए वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल अभिनाश पटेल, विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, विधायक इसौली मो. ताहिर खान, सांसद सुल्तानपुर प्रतिनिधि रंजीत सिंह के साथ जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed