फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   File related to the application for release of the attached property of Siraj summoned

Sultanpur News: सिराज की कुर्क संपत्ति रिलीज अर्जी से जुड़ी पत्रावली तलब

Sat, 07 Mar 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
File related to the application for release of the attached property of Siraj summoned
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड से जुड़े मामले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपी सिराज अहमद की कुर्क की गई संपत्ति रिलीज करने की अर्जी पर सुनवाई हुई। सिराज की कुर्क संपत्ति रिलीज करने की अर्जी पूर्व में खारिज होने की बात सामने आई। एफटीसी द्वितीय विजय कुमार गुप्ता की अदालत ने साक्षी चिकित्सक को 10 मार्च के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त 2023 को अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक अधिवक्ता के पिता मो. सलीम ने आरोपी इकरामुद्दीन सहित अन्य के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी इनामी सिराज अहमद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। उसकी संपत्ति प्रशासन ने कुर्क किया था। उसी संपत्ति को रिलीज करने के लिए उनके पिता मंसूर अहमद व अन्य परिजनों की तरफ से अर्जी पेश की गई है। उस पर सुनवाई लंबित चल रही है।
विज्ञापन

अदालत ने रिलीज अर्जी पर सुनवाई के लिए नौ मार्च की तिथि पर पूर्व में निस्तारित हुई मूल पत्रावली तलब किया है। हत्याकांड के गवाह डॉक्टर वैभव जायसवाल हाजिर नहीं हुए। इसकी वजह से जिरह की कार्यवाही बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed