फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fighting for land dispute

भूमि विवाद में चले देसी बम, हुई फायरिंग, आगजनी

Fri, 20 Dec 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
fighting for land dispute
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। पूरे बसावन गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों की ओर से देसी बम चले। फायरिंग भी की गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का छप्पर भी फूंक दिया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे बसावन गांव निवासी नरेंद्र यादव और रामतेज यादव का मकान आमने-सामने है। दोनों के बीच दरवाजे के सामने भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से देसी बम फेंके गए। फायरिंग भी की गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के मकानों के सामने रखे छप्पर को आग लगा दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मारपीट में एक पक्ष से नरेंद्र यादव, रवींद्र और अमृता घायल हो गई। दूसरे पक्ष से राम बहादुर, राजबहादुर और संसारे पत्नी राम बहादुर को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राम बहादुर, राज बहादुर और संसारे पत्नी राम बहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय लालचंद्र, एसओ आकाश सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। सीओ ने घटना के बाबत लोगों से पूछताछ की।

दर्ज किया जाएगा केस
दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद में मारपीट हुई है। इस दौरान सुतली बम भी चले हैं। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
-लालचंद्र, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed