{"_id":"5ffb31af8ebc3e340356009f","slug":"fight-between-sp-workers-and-villagers-for-placing-hording-sultanpur-news-lko559168075","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग लगाने को लेकर सपा नेता और ग्रामीण में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग लगाने को लेकर सपा नेता और ग्रामीण में भिड़ंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतिगरपुर। मोतिगरपुर चौक पर होर्डिंग लगाने को लेकर रविवार को सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष और ग्रामीण के बीच विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ा तो मौके पर एसओ पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसओ ने दोनों पक्षों की होर्डिंग हटाकर भविष्य में दोबारा उस स्थान पर नहीं लगाने की चेतावनी भी दी।
लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित मोतिगरपुर चौक पर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का एक पोस्टर विनय कुमार प्रजापति ने दिसंबर 2020 में लगाया था। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद विनय 14 जनवरी से लामा बनकठा गांव में शुरू हो रही राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए फिर वहीं होडिंग लगाने की तैयारी कर रहे थे।
तीन चार दिन पहले सदर विधानसभा क्षेत्र की सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष किरण यादव ने वहां पर अपनी होर्डिंग लगा दी। आरोप है कि उस समय कुछ लोगों ने आपत्ति की तो किरण ने आश्वासन दिया था कि जब प्रतियोगिता की होर्डिंग तैयार हो जाएगी तो वे अपनी हटा लेंगी। शनिवार को विनय की होर्डिंग बनकर तैयार हो गई और उसे किरण यादव की होर्डिंग के ऊपर लगा दिया गया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह किरण समर्थकों के साथ मोतिगरपुर चौक पहुंच गईं और विनय की होर्डिंग हटवाने लगी। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। सूचना के बाद एसओ मोतिगरपुर शिवकुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को काफी समझाया लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ। एसओ ने दोनों पक्षों को पीडब्ल्यूडी क्षेत्र से होर्डिंग को हटाने का निर्देश दिया। करीब 11 बजे दोनों पक्षों की होर्डिंग हटवाने के बाद एसओ ने भविष्य में विवादित स्थल पर होर्डिंग नहीं लगाने की चेतावनी दी।