{"_id":"626d766d655f1d5d8e079b69","slug":"festival-sultanpur-news-lko6285847150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दिखने लगी ईद की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में दिखने लगी ईद की रौनक
विज्ञापन
चौक क्षेत्र में दुकान पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ईद को लेकर बाजार भी गुलजार हो गया है। ईद की खुशी में सबका मुंह मीठा कराने के लिए सेवइयां भी बाजार में सजी हैं। बनारसी किमामी व छत्ता वाली सेवईं की डिमांड बाजार में खूब बिक रही है। मुस्लिम महिलाएं ईद पर सेवईं के साथ ही अन्य व्यंजन बनाने की तैयारी में जुट गई हैं।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर को धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व में नए परिधान पहनने का रिवाज है। ईद में अब मुश्किल से दो दिन का समय बचा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढऩे लगी है। शहर व ग्रामीण अंचल के बाजार व चौक-चौराहों पर अलग-अलग वेराइटी की सेवइयों की दुकानें सज गई हैं। अलविदा की नमाज अदा होने के बाद माना जा रहा है कि तीन मई को ईद मनेगी।
दुकानदार भी मौके को भुनाने में लगे हैं। दुकानदारों के अनुसार सबसे ज्यादा बिक्री बनारसी किमामी, दूध फेनी व छत्ता वाली सेवईं की हो रही है। महिलाएं सबसे ज्यादा बनारसी किमामी, दूध फेनी व छत्ता वाली सेवईं ही पसंद कर रही हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते दो साल तक ईद का त्योहार मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ही मनाया था। इस बार सामान्य स्थिति होने पर लोग धूमधाम से ईद का त्योहार मनाएंगे।