{"_id":"638e349493d46e51df6fc636","slug":"fertilizer-sultanpur-news-lko660447391","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीएपी के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, बुलाई गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीएपी के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, बुलाई गई पुलिस
विज्ञापन
अखंडनगर में डीएपी के लिए लगी भीड़।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। किसानों को गेहूं की बुआई कराने के लिए डीएपी नहीं मिल पा रही है। कई साधन सहकारी समितियों व सहकारी संघ पर आई डीएपी समाप्त हो गई है। सोमवार को अखंडनगर में डीएपी उपलब्ध होने की सूचना पर किसानों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
हालात को संभालने के लिए पुलिस बुलाई गई। पुलिस कर्मियों ने डीएपी का वितरण किया गया। शाम तक यहां पर डीएपी समाप्त हो गई। कतार में घंटों लगने के बाद भी कई किसानों को डीएपी नहीं मिल पाई। रूपईपुर स्थित किसान सेवा केंद्र पर डीएपी के लिए सुबह ठंड में बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए। उन्हें नियंत्रित करने के लिए केंद्र के कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया।
पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में डीएपी का वितरण किया गया। शाम तक डीएपी का स्टॉक समाप्त हो गया। कई किसानों को डीएपी नहीं मिल पाई। यही हाल क्षेत्र के देवनगर, बडो़रा ख्वाजापुर, बेलवाई, हरपुर एवं अन्य समितियों का भी रहा है। अखंडनगर बाजार में स्थित निजी दुकानों पर 1,400 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक में एक बोरी डीएपी खाद खरीदने के लिए किसान मजबूर हैं। इसके साथ ही डीएपी के साथ किसानों को नैनो यूरिया खरीदने के लिए किसानों को बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत कुछ किसान जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी से दो-तीन बार कर चुके हैं फिर भी निर्धारित से अधिक मूल्य वसूली पर रोक नहीं लग पा रही है। देवनगर केंद्र पर डीएपी के लिए किसान धक्का खा रहे हैं। दोस्तपुर सहकारी संघ पर डीएपी नहीं है। सहकारी समिति नेवादा पर एक दिन पहले आई 120 बोरी डीएपी समाप्त हो गई है। लंभुआ क्षेत्र की समितियों पर भी डीएपी उपलब्ध नहीं है। साधन सहकारी समिति मंगरावा में आई डीएपी अभी तक वितरित नहीं की गई है। कूरेभार क्षेत्र के कटका खानपुर में स्थित पीसीएफ गोदाम पर पहुंची डीएपी शनिवार को ही खत्म हो गई थी।