फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fastag of only 1200 vehicles in 3200

3200 में सिर्फ 1200 वाहनों का ही फास्टैग में हुआ पंजीकरण

Sat, 11 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fastag of only 1200 vehicles in 3200
सुल्तानपुर। नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर जाम के झाम व कैश टैक्स के झंझट से निजात दिलाने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई फास्टैग सुविधा अभी कारगर साबित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-लखनऊ फोरलेन पर असरोगा पर बने टोल प्लाजा के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना गुजर रहे करीब 3200 वाहनों में फास्टैग से जुड़े करीब 1200 वाहन ही शामिल हैं।
विज्ञापन

पंजीयन की रफ्तार नहीं बढ़ने से हाईवे के कैश लेन पर ही वाहनों का दबाव कायम है। इसकी वजह से रोजाना एकाध बार प्लाजा पर वाहनों को जाम से जूझना पड़ रहा है। कैश लेन पर लंबी कतार से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के फैसले के बाद लोगों को नेशनल हाईवे पर जाम के झाम व कैश टोल की झंझट से निजात दिलाने के लिए पिछले माह फास्टैग की सुविधा शुरू की गई है। लखनऊ-सुल्तानपुर फोरलेन पर असरोगा में बने टोल प्लाजा पर छह लेन फास्टैग व एक लेन कैश के लिए निर्धारित किया गया है।
प्लाजा पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए फास्टैग के पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद भी रोजाना अधिकांश वाहन कैश लेन से गुजर रहे हैं। कैश लेन से अधिकांश वाहनों के गुजरने से आए दिन इस लेन पर दबाव बना है।
इसके सापेक्ष फास्टैग लेन अमूमन खाली चल रहा है। कैश लेन पर रोजाना एक-दो बार वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को टोल अदाएगी के लिए आधे घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
एनएचएआई के आंकड़ों के मुताबिक असरोगा टोल प्लाजा से करीब एक माह में एक लाख छोटे-बड़े वाहन गुुजरे हैं। इसमें करीब 40 हजार वाहन फास्टैग सुविधा वाले हैं। शेष वाहन कैश लेन से गुजारे गए हैं। रोजाना इसका आंकड़ा करीब 3200 छोटे-बड़े वाहन गुजरने का है।
इसमें करीब 1200 वाहन ही फास्टैग सुविधा से लैस हैं। रोजाना करीब दो हजार वाहन कैश लेन से गुजरने की वजह से इस लेन पर प्रतिदिन एकाध बार लंबी कतार लग जा रही है।

असरोगा टोल प्लाजा पर बनाए गए पंजीकरण केंद्र से अभी तक 1705 वाहनों का फास्टैग में पंजीकरण हुआ है। पंजीकरण की सुविधा प्लाजा के साथ बैंक, मोबाइल कंपनियों में भी उपलब्ध है। पंजीकरण के लिए वाहन लाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed