फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   farming

Sultanpur News: डीएपी के अभाव में अटकी 35 फीसदी गेहूं की बुआई

Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
farming
सुल्तानपुर। जिले में डीएपी के अभाव 35 फीसदी गेहूं की बुआई अटकी हुई है। खेतों में नमी खत्म होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। साधन सहकारी समितियों व सहकारी संघ से डीएपी नहीं मिल पाने से किसान गेहूं की बुआई नहीं करा पा रहे हैं। बुआई में हो रही देरी से उत्पादन प्रभावित होने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले में एक लाख पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुआई कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस समय मध्य गेहूं की बुआई कराने का समय चल रहा है। किसानों को बुआई कराने के लिए डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसान डीएपी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। डीएपी के अभाव में ज्यादातर साधन सहकारी समितियों व सहकारी संघ पर ताला लटक रहा है। डीएपी के अभाव में किसान गेहूं की बुआई नहीं करा पा रहे हैं। खेतों से नमी खत्म हो जा रही है। अभी तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बमुश्किल 65 फीसदी गेहूं की बुआई हो पाई है। अभी भी 35 फीसदी गेहूं की बुआई किसान नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन

इन उर्वरकों का कर सकते हैं इस्तेमाल
कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. सीके त्रिपाठी ने बताया कि डीएपी उपलब्ध नहीं होने पर इसके विकल्प के तौर पर किसान सिंगल सुपर फॉस्फेट, यूरिया व पोटाश मिलाकर गेहूं की बुआई करा सकते हैं। डीएपी में सिर्फ दो प्रमुख तत्व फॉस्फोरस 46 फीसदी व नाइट्रोजन (यूरिया) 18 फीसदी होता है। वहीं, सिंगल सुपर फॉस्फेट में तीन प्रमुख तत्व फॉस्फोरस 16 फीसदी, कैल्शियम 21 फीसदी व सल्फर 12 फीसदी शामिल होता है। सिंगल सुपर फॉस्फेट जल के साथ अत्यधिक घुलनशील होता है जो आसानी से पौधों के लिए प्राप्त हो जाता है। इसके साथ ही अम्लीय मृदा में अगर सिंगल सुपर फॉस्फेट डालते हैं तो कैल्शियम की मात्रा इसके अंदर होने के कारण यह मृदा की अम्लीयता को कम देता है। बताया कि 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक अगेती गेहूं की बुआई की जाती है। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक गेहूं की मध्य बुआई का समय होता है। इसके बाद पिछेती गेहूं की बुआई किसान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed