फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers will cultivate urad and mung in 15,700 hectares

Sultanpur News: 15,700 हेक्टेयर में किसान करेंगे उड़द और मूंग की खेती

Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers will cultivate urad and mung in 15,700 hectares
सुल्तानपुर। कृषि विभाग ने जायद सीजन में मूंग और उड़द की खेती के लिए बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इसके अंतर्गत 15,700 हेक्टेयर में दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। बीज की खरीदारी पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। उड़द और मूंग के बीज मिनी किट के रूप में वितरित किए जाएंगे। उड़द और मूंग की कुछ किस्में सहफसली के रूप में किसान गन्ना की खेती के साथ कर सकेंगे। इन बीजों पर शासन से निर्धारित अनुदान दिया जाएगा। जिसका भुगतान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में होगा। किसान बीज एवं मिनीकिट प्राप्त करने के लिए साथी पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही अपनी नजदीकी राजकीय बीज भंडार पर आधार कार्ड और खतौनी के साथ संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि शासन से जायद फसलों में उड़द और मूंग की खेती कराने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने किसानों से समय से पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीज वितरण का लक्ष्य

उड़द मिनीकिट- 18.12 क्विंटल (453 पैकेट, चार किलो का)
मूंग मिनीकिट- 8.0 क्विंटल (200 पैकेट, चार किलो का)
सहफसली गन्ना उड़द-9.40 क्विंटल
सहफसली गन्ना मूंग-85.80 क्विंटल
सामान्य उड़द-25 क्विंटल
सामान्य मूंग-10 क्विंटल
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed