{"_id":"573605524f1c1bb756919ae1","slug":"farmers-stopped-four-lane-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने रोका फोर लेन का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने रोका फोर लेन का निर्माण कार्य
Amarujala Bureau
Updated Fri, 13 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
विरोध में काम रुकवाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजा देने में किए गए हेरफेर व गड़बड़ी का मामला शुक्रवार को सड़क पर आ गया। शुक्रवार को कोथरा कलां गांव के आक्रोशित किसानों ने पोकलैंड मशीन से कराए जा रहे फोरलेन निर्माण का कार्य रोक दिया। किसान मशीन के आगे खड़े हो गए और कार्य को बंद करा दिया। किसानों ने मुआवजा के निर्धारण में हेरफेर करके अधिक व कम मुआवजा बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तहसील के कोथरा कलां गांव में शुक्रवार की सुबह फोरलेन की अधिग्रहीत भूमि पर निर्माण्रके लिए काम शुरू करने पोकलैंड मशीन पहुंची। मशीन पहुंचने की सूचना पर ही दर्जनों किसान मौके पर पहुंच कर चालक को काम करने से रोक दिया।
विज्ञापन
किसानों की आपत्ति के बाद कुछ देर काम बंद रहा। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे चालक ने फिर काम शुुरू कर दिया। इसकी खबर मिलते ही गांव के दिनेश सिंह, बरकत, ओमप्रकाश यादव, भानु प्रताप सिंह , मैमुन्निशां, अख्तरी बेगम, गौरव सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। किसानों ने पोकलैंड के चालक से काम बंद करने को कहा। इस पर निर्माण एजेंसी के कर्मचारी राजेश ने किसानों को समझाने की कोशिश की पर, किसान नहीं मानें।
विज्ञापन
बाद में एजेंसी कर्मचारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर से भू-स्वामियों की बात कराई। इसके बाद भी किसान काम बंद कराने पर ही अड़े रहे। किसानों के नहीं राजी होने पर चालक को काम बंद करना पड़ा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने शनिवार की सुबह मौके पर पहुंच कर किसानों की समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया है।
किसानों का कहना है कि गांव के कई किसानों की कृषि भूमि, बाग, नलकूप, कुआं आदि फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहीत किया गया है। उनका आरोप है कि इस गांव में किसानों की अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा काफी कम दिया गया है। किसानों ने मुआवजा निर्धारण व वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि बहुत से किसानों का मुआवजा कम बनाया गया है।